धनबाद, अप्रैल 10 -- जोगता नागरिक समिति की ओर से टाटा सिजुआ स्थित कम्यूनिटी सेंटर में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर जांच शिविर लगाया गया। इसमें कोलकाता के रुबी जेनरल अस्पताल के डॉ फारुक अहमद कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ बितन प्रामाणिक ऑन्कोलॉजिस्ट उपस्थित लोगों की जांच की। इस जांच में कैन्सर, टीवी, हार्ड, इसीजी, शुगर, बीपी आदि की निःशुल्क जांच की गयी। शिविर में वार्ड संख्या छह की पार्षद कल्पना महतो को जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमर सिन्हा ने गुल्दस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर समिति के सदस्य मन्नु महतो, मंगल चौहान, अजय चौहान, एसके मोबीन, हसीब खान, बिनदवा देवी आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...