सिमडेगा, नवम्बर 30 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मनोरंजन कुमार ने 72 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी, शुगर, सिर दर्द,पैर दर्द,पेट दर्द, सर्दी-जुकाम,खांसी व बुखार सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों के मरीज शामिल थे। डॉ. कुमार ने ठंड से बचाव के लिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गर्म पानी का सेवन करें,स्वेटर,जैकेट जैसे गरम कपड़े पहनें,घर के आसपास अलाव की व्यवस्था रखें। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर इलाज कराने की बात कही। मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.