स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
सिमडेगा, जून 24 -- बानो, प्रतिनिधि। क्षेत्र के महाबुआंग थाना परिसर, गिर्दा ओपी परिसर और पांगुर पुलिस पिकेट में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रभारी स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मलेरिया जांच, एचबी टेस्ट, बीपी, आरबीएस, शुगर सहित कई सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इस अवसर पर कुल 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। - यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में 250 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.