बुलंदशहर, मई 9 -- खुर्जा। दशहरा गांव स्थित टीएचडीसीआईएल के थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्लांट प्रोजेक्ट के कार्यपालक निदेशक कुमार शरद, मुख्य महाप्रबंधक बिनोद कुमार साहू व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कुमार शरद ने सर्वोदय हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. निखिल वलसंगकर, डॉ. भूपल सिंह, डॉ. पवन एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों स्वागत किया। सहायक प्रबंधक डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि शिविर में सभी लोगों की निशुल्क जांच के साथ आवश्यक परामर्श व दवाएं भी दी गईं। इसमें 110 कर्मचारियों और अधिकारियों की बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी और अन्य जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.