जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर। वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ब्लॉसम्स स्कूल में गुरुवार को आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच कर सलाह दी गई। विद्यालय प्रबंधन सैयद शम्स अब्बास ने बताया कि शिक्षा के साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी जरूरी है। शिविर में एमबीबीएस, एमएस-ईएनटी डॉ. बृजेश कुमार, बीडीएस, एमडीएस डॉ. गौरव प्रकाश और एमबीबीएस, एमएस डॉ. अजय पांडेय ने सेवाएं देते हुए बच्चों की विस्तृत जांच की। प्रधानाचार्या नीलम अस्थाना, निदेशक शहनाज रिजवी, उप प्रधानाचार्य जीशान खान ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...