मेरठ, मार्च 9 -- सरधना नगर पालिका सरधना ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। समस्त महिला सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इस अवसर पर महिला सफाई मित्रों को उनके अच्छे स्वास्थ्य के दृष्टिगत सुरक्षा किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संगीता पुंडीर, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन नगरी सरधना, महिला मोर्चा पिंकी सोम, वातावरण प्रोत्साहन समिति अध्यक्ष वार्ड 1 अंजलि, वार्ड 3 कविता, वार्ड 5 तनिका जैन ने विशेष सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग से डा. कुलदीप, डा. राहुल देव, नीतू सिंह शिविर में रही। ईओ दीपिका शुक्ला ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में आस्था छाबड़ा, अजमत, फरहीन, निशा आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.