अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- जलालपुर। नगर के यादव चौराहे पर ओरी पैथ लैब्स ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ भास्कर सूर्या की मौजूदगी में मरीजों की जांच की गई। शिविर में हेल्थ कार्ड भी बनाए गए। बताया गया कि इस कार्ड के माध्यम से भविष्य में विभिन्न जांचों पर अधिकतम छूट का लाभ मिल सकेगा, जिससे लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने में सहूलियत होगी। इस मौके पर रवि रुद्रा, अंगद, शिवम, सत्यम, अमन, अजय पाल, रोहित पांडेय, सलमान, भूपेंद्र यादव, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, सुनीता, योगेश पाल, रवि कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...