हजारीबाग, मार्च 14 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतिम दिन शनिवार कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने शिविर का भौतिक निरीक्षण किया। प्रो शर्मा अपराहन 1:00 बजे फिजियोथैरेपी विभाग पहुंचे जहां उन्होंने अलग-अलग पांच स्टॉल का निरीक्षण किया। शिविर में उपस्थित चिकित्सक, अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा फिजियोथैरेपी विभाग के छात्र एवं छात्राओं से शिविर के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शिविर की व्यवस्था पर संतोष जताया।शिविर आयोजित करने के लिए फिजियोथैरेपी विभाग तथा आइक्यूएसी की सराहना की। साथ ही हजारीबाग डेंटल कॉलेज को भी धन्यवाद दिया। ज्ञात हो की 12 मार्च से लगातार इस शिविर का आयोजन हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के द्वारा तथा विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.