चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के तत्वावधान में शुक्रवार को आरई कॉलोनी स्थित आरपीएफ बैरेक में अनुमंडल अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर और टीबी स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रेलवे सुरक्षा बल एवं उनके परिवार के सदस्यों का विभिन्न रोग एवं टीबी स्क्रीनिंग कराया गया एवं उनकी जांच की गई। शिविर में आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश सोरेन, रिर्वज बैरेक के आरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारियों ने शिविर में अपनी अपनी जांच कराई। इस जांच शिविर में बड़ी संख्या में आरपीएफ एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। बतातें चलें कि 19 मार्च से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के तत्वावधान में टीबी उन्मूलन का 100 दिनी अभियान चल रहा है। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत: 100 दिन कैंपेन में सभी इंडिकेटर पर विभाग का फोकस क्लब, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.