फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-65 स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, एसजीपीटी आदि की जांच की गईऔर दवाइयां आदि लिखी। डॉक्टरों की टीम ने ने उपरोक्त रोगों के अलावा अन्य प्रकार के रोगों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया और बीमारियों से बचाव की अनेक उपाय बताए। भोले बाबा मंदिर कमेटी के प्रधान सूबे सिंह मान, बिजेंद्र फौजदार, महेश चौधरी,देवेंद्र शर्मा, मास्टर सुमेर सौरोत, सुरेश सोलंकी सहित अन्य कमेटी सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.