सहारनपुर, मार्च 12 -- गंगोह। इनरव्हील क्लब ने लंदन किड्स स्कूल में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कर 75 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. रिज़वान ने बच्चों और उनके माता-पिता को मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी साझा की। क्लब द्वारा स्वच्छता के लिए विद्यालय परिसर में दो कूड़ेदान लगवाए गए। प्रबंधक अरुण राज ने क्लब के प्रति आभार जताया। संचालन संयोजक रीना गर्ग ने किया। क्लब अध्यक्ष निशा गुप्ता ने डॉ. रिज़वान तथा विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। नमिता सिंघल, नेहा गोयल, अनुराधा शर्मा, बिंदु अरोड़ा, नीरा शर्मा, शंकर पाहवा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.