पटना, अगस्त 28 -- गंडक बराज के स्वास्थ्य जांच के बाद इसके लिए तत्काल सुरक्षा योजनाएं बनेंगी। जल संसाधन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। दरअसल, गंडक नदी के वाल्मीकिनगर बराज पर बीते साल 28 सितंबर को 5.61 लाख क्यूसेक पानी आ गया था। यह नदी का दूसरा सर्वोच्च जलस्तर था। यह नदी के रिकॉर्ड जलस्तर से महज 77 हजार क्यूसेक ही कम था। इसके पहले वर्ष 2003 में 31 जुलाई को नदी में रिकॉर्ड 6.39 लाख क्यूसेक पानी आया था। 55 वर्ष की आयु पूरी कर चुके इस बराज पर पिछले साल भारी जलस्राव के बाद अत्यधिक दबाव पैदा हो गया था। इसके कारण कई स्थानों पर ओवरटॉप की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। बराज पर भी पानी पहुंच गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इसके स्वास्थ्य जांच का निर्णय लिया था। हाल में कोसी बराज के स्वास्थ्य जांच के बाद वहां के लिए तत्काल 30 करोड़ की योजना स्वीकृत की गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.