स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया गांधी मेदांता पहुंचीं
नई दिल्ली, मई 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जांच के लिए बुधवार को मेदांता अस्पताल लाया गया। वह सुबह करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचीं, जहां गेस्ट्रो स्पेशलिस्ट ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, सोनिया गांधी की एंडोस्कोपी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इससे पहले, 24 मार्च को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह सात दिनों तक अस्पताल में रही थीं। यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की मेदांता में नियमित स्वास्थ्य जांच हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.