गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज और साइंस टेक इंस्टीट्यूट, लखनऊ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन वैज्ञानिक शोध और नवाचार पर केंद्रित व्याख्यान एवं तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जेएनएम मेडिकल कॉलेज, रायपुर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि उभरते संक्रामक रोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस और प्रिसीजन मेडिसिन जैसी जटिल स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभावी समाधान बहु-विषयक अनुसंधान से ही संभव है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और डेटा साइंस के समन्वित उपयोग पर जोर दिया। युवा शोधार्थियों से नवीन तकनीकों को अपनाने और सहयोगात्मक शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। तकनीकी सत्रों में देश-विद...