उन्नाव, जुलाई 8 -- उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा बीमा और डीबीटी वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कैशलेस कार्ड से शिक्षक अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त होकर अध्ययन व अध्यापन कार्य कर सकेंगे। कहा कि बेहतर, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण शिक्षकों के बिना संभव नहीं है। यहां पर वाराणसी में अयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि वे सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया और अन्य कार्मिक बधाई के पात्र हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार सभी के हित में कर रही कार्यः कपिल देव अग्रवाल सरकार सदैव यह चाहती है की शिक्षक परिवा...