लखनऊ, जनवरी 7 -- -उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग एवं आनुषंगिक संस्थाओं की समीक्षा बैठक -'विकसित भारत' के लक्ष्य के अनुरूप स्वास्थ्य क्षेत्र के पैरामीटरों पर प्रभावी अमल के निर्देश लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को और बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने को सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ये बातें बुधवार को विधान भवन स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने 'विकसित भारत' विषय पर निर्धारित किए गए 19 पैरामीटर को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड के जरिए प्रदेशवासियों को मिलने वाले ...