स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम है योग
सीतामढ़ी, जून 21 -- सीतामढ़ी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सैनिटेशन पार्क में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं गणमान्य नागरिकों ने योग गुरु सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवन की जीवनशैली प्रदान करता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज के संकल्प के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों ने स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया संदेश यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.