स्वास्थ्य को रोगों के उपचार तक सीमित न रखें
आगरा, अक्टूबर 12 -- भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को विज्ञान और अध्यात्म का संगम: आरोग्य मंथन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डाबर इंडिया डॉ. दुर्गा प्रसाद ने समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के महत्व पर अपने विचार साझा किए। डॉ. दुर्गा प्रसाद ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य को केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक संतुलन को भी समान महत्व देना आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षाविदों और अध्यात्म से जुड़े वक्ताओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.