शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव डॉ. विजय जोहरी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और रेडक्रॉस की स्थापना, उद्देश्य और वैश्विक स्वास्थ्य पर उनका योगदान बताया। उन्होंने "मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार" सिद्धांत पर जोर देते हुए सुरक्षित भोजन, स्वच्छ पानी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की आवश्यकता बताई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की चरिता दीदी ने मानवता के आधार पर बिना भेदभाव स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका समझाई। गोष्ठी में ब्रह्माकुमारी बहन चरिता दीदी, बहन विनीता दीदी, मीनू मिश्रा, बालकृष्ण पांडे, बृजेश गुप्ता, हर्षित मिश्रा, सादिक हुसैन, सुबोध, राममिलन भूरे, रवि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.