स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे अवैध क्लीनिक व पैथोलॉजी सेंटर
संतकबीरनगर, मई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सरकार मरीजों को सुविधा देने के लिए सरकारी अस्पतालों पर सुविधाएं दे रही है। वहीं निजी अस्पतालों पर नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती कर रही है। इसके बावजूद सांथा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक चौराहों पर अवैध क्लीनिक व पैथालॉजी चलाए जा रहे हैं। जिसमें फंसकर मरीज परेशान हो रहे हैं तथा अवैध वसूली का शिकार बन रहे हैं। सांथा विकास खंड क्षेत्र के हंसनी, गोपालपुर, रमवापुर सरकारी, बनेथू, गोइठहा, निधुरी, राजेडीहा, धोबहा, सांथा, गनवरिया, लोहरसन, अठलोहिया, रमवापुर, झुड़ियां, करनजोत, परसिया, मुड़िला आदि चौराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल और मेडिकल, पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। कुछ का पंजीकरण क्लीनिक के नाम पर है तो कुछ बगैर पंजीकरण के ही चल रहे हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.