भभुआ, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने किया संगोष्ठी का आयोजन लोगों को मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधों, पृथ्वी की रक्षा में विज्ञान की महत्ता बताएंगे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की जिला शाखा द्वारा मंगलवार को सोसाइटी के कार्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रास के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर प्रसाद सिंह एवं संचालन सचिव प्रसून कुमार मिश्र ने किया। सचिव ने बताया कि सोसाइटी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों, विज्ञान के साथ खड़े हों' रखा है, जिसपर पूरे साल अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रेडक्रास के स्वयंसेवक आमजनों को मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधों एवं पृथ्वी की रक्षा में विज्ञान क...