स्वास्थ्य के प्रति बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
दुमका, मई 10 -- शहर के बंदरजोड़ी में स्थित लिटल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इधर लिटल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की सभी ने जमकर सराहना की। कहा ऐसे कार्यक्रम से निश्चित रूप से बच्चे ही नहीं अभिभावक भी जागरूक होंगे। उक्त कार्यक्रम में सामान्य चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार व डॉ. दीपक कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर वत्स उपस्थित रहे। माया हएल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.