गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित 90 दिवसीय इंटेनशिव कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल के ओपीडी के समक्ष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. ताराशंकर झा ने कहा कि आम लोगों को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजना की जानकारी दी।
मानसिक स्वास्थ्य का महत्व उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं उसी तरह हमें मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने पर भी ध्यान देने की जरुरत है। मानसिक स्वास्थ्य हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब लोग मानसिक तनाव से गुजरते हैं तो उन्हें खुद ही कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कई बार कुछ चीजों को नजर अंदाज करने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.