हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। शहर के मैंडू रोड स्थित श्रीकृष्ण गोशाला परिसर में रविवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष हेल्थ सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का संचालन संजय अग्रवाल (हेल्थ एंड लाइफस्टाइल कोच) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और तनावपूर्ण दिनचर्या के कारण उत्पन्न हो रही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार में वजन प्रबंधन (वजन घटाना/बढ़ाना), पाचन तंत्र की देखभाल, जोड़ों एवं हड्डियों को मजबूत बनाने के उपाय, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाना, तनाव प्रबंधन एवं बेहतर नींद, ऊर्जा, फिटनेस एवं सक्रिय जीवनशैली, त्वचा, बाल एवं संपूर्ण स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी सही जानकारी पर विचार रखे। इसके साथ-साथ सेमिनार में विशेष रूप से...