प्रयागराज, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज, हिम्मतगंज व हकीम अहमद हुसैन रिपब्लिक डे मेमोरियल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित किया गया। प्राचार्य डॉ. वसीम अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें विज्ञान के साथ खड़े होकर साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। यूनानी चिकित्सा को वैज्ञानिक शोध के साथ जोड़कर हम समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। संचालन डॉ. फिरदौस अनीस ने किया। डॉ. मुहम्मद सुहैल, डॉ. मुहम्मद खालिद, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. समीउल्लाह मौजूद रहे। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली लेबर चौक, सीआरपीएफ कैंप होते हुए कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। रैली के माध्यम से मेडिकल छात्रों ने स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.