गोपालगंज, फरवरी 26 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझा में लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल के भंडार कक्ष में रखी कई आवश्यक व जीवनरक्षक दवाएं समय पर वितरण नहीं होने के कारण अवधि पार कर गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियमित स्टॉक मिलान व निगरानी में लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। एक्सपायर दवाओं में एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, कप सिरप,सहित अन्य जरूरी दवाएं शामिल बताई जा रही हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक एस सिद्धार्थ ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.