पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिनों दिन विकास की गति तेजी से बढ़ रही है। जिले के अनुमंडल अस्पताल से लेकर पीएचसी तक विकास की तस्वीर काफी बदलने की कवायद जारी है। कहीं पीएचसी को बेहतर सुविधा प्रदान कर सीएचसी में परिणत हो रहा है तो कहीं जांच के हाईटेक केन्द्र बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंडों व अनुमंडलों में बढ़ाई जा रही सुविधा के बावजूद कई स्वास्थ्य केन्द्रों को अपना भवन नहीं है। अलग अलग प्रखंड क्षेत्र में एक दर्जन तो किसी प्रखंड में आधे दर्जन स्वास्थ्य केन्द्र भाड़े के मकान में चल रहा है। ऐसी स्थिति में भाड़े के मकान में निर्धारित जगहों पर ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सकती है। यहां सेवा को विस्तृत रूप दिया जाना है या फिर किसी तरह की सुविधा बढ़ानी है तो परेशानी ...