अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या, संवाददाता। आमजन को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 36 पीएचसी पर आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। पूरे जनपद में आयोजित इस अभियान में कुल 69 चिकित्सक और 210 पैरामेडिकल कर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले में कुल 989 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 426 पुरुष, 463 महिलाएं और 100 बच्चे शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1220...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.