एटा, अप्रैल 24 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार रोगियों की मलेरिया जांच की सीएचसी से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक जांच व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर मलेरिया पॉजिटिव को भर्ती कर उपचार देने की व्यवस्था है। जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकलने वाले मरीज को पहली बार जनपद में रोगी कार्ड प्रदान किया जाएगा। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक बुखार रोगियों की मलेरिया जांच कराये जाने की व्यवस्था है। इस कार्य में आशा, एलटी और सीएचओ को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1796 आशा, 22 लैब टैक्नीशियन और 174 सीएचओ मलेरिया रोगियों को जांच कराकर उपचार देने का कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दावों के बीच डंक का दम, पांच साल में 20 गुना बढ़े मरीज जिससे किसी भी ...