संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले के 11 चिकित्सालयों शासन से हेल्थ एटीएम मशीन आपूर्ति कर दिया गया है। मशीनों को कक्ष में रखा गया है। ये मशीनें धूल फांक रही हैं। उपकरण आपूर्ति करने वाली कंपनी से न तो रिजेंट की आपूर्ति हुई और न ही टेक्नीशियन की तैनाती हुई है। जिले में न तो मरीजों की जांच के लिए प्रयुक्त होने वाला रिजेंट हैं और न ही इन मशीनों को चलाने वाले टेक्नीशियन अब ऐसे में यह मशीनें शो-पीस बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए लोगों को अभी करना होगा इंतजारशासन की मंशा शासन की मंशा थी कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच त्वरित हो जाए। इसके लिए हेल्थ एटीएम मशीन आपूर्ति की गई। मशीन जब आपूर्ति की गई तब उम्मीद थी कि अस्पताल में जो भी मरीज आएंगे उन्हें अस्पताल की लैब में जांच के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.