स्वास्थ्य केंद्र से गायब सीएचओ कर रहे थे निजी प्रैक्टिस
धनबाद, जून 25 -- महुदा क्षेत्र के छत्रुटांड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सीएचओ डॉ मनीष शर्मा के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। ग्रामीणों ने डीसी से शिकायत की थी कि डॉ शर्मा नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी नहीं करते हैं तथा महुदा बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। शिकायत के आलोक में उपायुक्त के निर्देश पर बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद यादव को जांच बुधवार को जांच करने पहुंचे। इस डॉ मनीष शर्मा छत्रुटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद बीडीओ शिकायत में बताए गए महुदा बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां डॉ. शर्मा अपने चैंबर में बैठकर मरीजों को देखते हुए मिले। बीडीओ ने उनसे इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.