स्वास्थ्य केंद्र में 25 टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट किया वितरित
भागलपुर, अगस्त 30 -- सबौर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समानता सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विसेज के सौजन्य से 25 टीबी मरीजों के बीच फूड बॉस्केट का वितरण किया गया। सबौर सीएचसी प्रभारी डॉ. एस वर्मा कहा ने कि टीबी रोग के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा इस प्रकार का सहयोग न केवल मरीजों का मनोबल बढ़ाता है। बल्कि टीबी मुक्त भारत अभियान को भी नई गति प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.