चतरा, मई 2 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी के सभागार भवन में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने स्वास्थ सहिया, बीटीटी सहिया साथी, एएनएम के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल ने की इस मौके पर बीपीएम मारूफ भी उपस्थित थे। मौके पर प्रभारी ने एएनएम स्वास्थ्य सहिया, बीटीटी, सहिया साथी के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, बंध्याकरण आयुष्मान भारत कार्ड समेत अन्य कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीटीटी एएनएम सहिया समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...