स्वास्थ्य केंद्र में कल लगेगा जांच शिविर
दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। लनामिवि के स्वास्थ्य केन्द्र तथा एनएसएस कोषांग के संयुक्त तत्त्वावधान में 18 फरवरी को स्वास्थ्य केन्द्र में नि:शुल्क रक्त ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी करेंगे। शिविर में मुख्य रूप से स्नातकोत्तर एनएसएस इकाई एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित बीएड (नियमित) के एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ ही अन्य छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। शिविर आयोजन को लेकर सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीतेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि करीब तीन वर्षों से बंद इस स्वास्थ्य केन्द्र को वर्तमान कुलपति के आदेश से पुन: प्रारंभ किया गया है। एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने बताया कि शिविर में रक्त ग्रुप के अनुसार सूची तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में जरूरत होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.