हापुड़, अप्रैल 7 -- बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरु कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ गई। जिससे अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर तक मरीजों की लंबी कतार लग गई। ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त, और बुखार के आये है। वही क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित मनोहर सिंह ने बताया कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण वायरल इन्फेक्शन और मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है,सुबह से ही औषधि कक्ष और ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लग रही है ,स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और सभी आने वाले मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.