चाईबासा, मार्च 20 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज का प्रशिक्षण लेंगे। इससे भविष्य के डॉक्टर पढ़ाई के दौरान मरीजों की जांच, बीमारी की पहचान, दवा की खुराक समेत कई अन्य जांच से अवगत हो सकेंगे। प्रशिक्षण के माध्यम मेडिकल छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ने में सहूलियत होगी। प्रशिक्षण के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्रों की टीम जिला के विभिन्न ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में बस से जाएंगे। बताया जाता है कि अस्पताल के वार्ड व इमरजेंसी में भी एमबीबीएस छात्रों को मरीजों की जांच और इलाज का प्रशिक्षण दिया जाता है। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षण से छात्रों को किसी भी परिस्थिति में मरीजों की जांच व इलाज करने का अनुभव मिलेगा। जानकार बताते हैं कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज की यह पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.