कटिहार, फरवरी 3 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कर्मियों के बीच नई दंपत्ति के लिए श्रृंगार बॉक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने की। इस अवसर पर बीएचएम भावेश रंजन, बीसीएम शंभु कुमार, एसटीएस अनुराधा सिन्हा सहित आशा कर्मी उपस्थित रहीं। वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य नवविवाहित दंपत्तियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना बताया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि श्रृंगार बॉक्स के माध्यम से नई दंपत्ति तक आवश्यक सामग्री के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाए जाते हैं। इससे विवाह के बाद दंपत्तियों में परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होती ह...