शाहजहांपुर, जून 16 -- कलान। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्लॉक परिसर स्थित डबाकरा भवन में विकास मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी और पंचायती राज विभाग के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास मेले का आयोजन उन्होंने कहा कि पहले ...