स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर जलभराव, मरीजों को भारी परेशानी
गाजीपुर, जून 14 -- खानपुर। मानसून की पहली बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। सड़क पर जलभराव होने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश में ही यह मार्ग तालाब जैसा बन जाता है, जिससे मरीजों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे संक्रमण और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार एंबुलेंस सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क पर जल भराव से मरीजों को परेशानी स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान तक पहुंचने वाले मार्ग की यह स्थिति लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.