चंदौली, जनवरी 25 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद के मढ़िया गांव स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कूड़ाघर बन गया है। जहां आसपास के दुकानदार अपने अपने दुकान का कूड़ा निस्तारण करके फेंक रहे हैं। वही पास में स्थित देशी शराब की दुकान से खाली पाउच भी यहां फेंके जा रहे हैं। गंदगी और दुर्गंध से आसपास घरों में रहने वाले ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, डेंगू, जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। बहादुरपुर गांव में भवन न होने के अभाव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वर्षो पूर्व से मढ़िया गांव में संचालित हो रहा था। बहादुरपुर गांव में नया भवन बनने के बाद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुछ वर्ष पूर्व बहादुरपुर गांव में स्थानांतरित हो गया। जिसके बाद भवन खाली पड़ा हुआ ह...