स्वास्थ्य केंद्र चमाली में कुणाल एमओ नियुक्त हुए
पिथौरागढ़, मार्च 17 -- थल के स्वास्थ्य केंद्र चमाली में थल निवासी डॉ. कुणाल सिंह मेहता को चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है। मंगलवार को कुणाल ने बताया कि उन्होंने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस का कोर्स पूरा किया है। कॉलेज से पास आउट होने के पंद्रह दिन बाद उनकी नियुक्ति चमाली स्वास्थ्य केंद्र में हुई है। 23 वर्ष की उम्र में कुणाल के डॉक्टर बनने पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। बेटे की नियुक्ति पर पिता गंगा सिंह मेहता, माता हेमा मेहता, जिला पंचायत सदस्य कमल कन्याल, ग्राम प्रधान सुनील सत्याल, ग्राम प्रधान नवीन चंद्र पाठक, ग्राम प्रधान दीपक भैसोड़ा, दिनेश चंद्र पाठक, भूपेंद्र जंगपांगी, अनिल कार्की, प्रमोद उपाध्याय, रघुनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, प्रवीण जंगपांगी, हरीश चंद्र पपने, भूपेंद्र पांगती ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.