सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा प्रखंड के सहियारा गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर एवं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ई. अभिषेक कुमार झा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और वहां मौजूद कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति नहीं रहने तथा साफ-सफाई की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सांसद ने मोबाइल के माध्यम से जिला पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल सुधार के निर्देश देने को कहा। मुख्य सड़क वर्षों से अतिक्रमण से बंद रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.