चतरा, मई 12 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में तनवीर कृष्णा कुमार आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया तेज गति से संचालित हो रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्रणाली से जोड़ते हुए नागरिकों को सरल, सुरक्षित एवं सुलभ उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। आभा कार्ड प्रत्येक नागरिक की एक विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के समस्त उपचार संबंधी अभिलेख जैसे जांच रिपोर्ट, चिकित्सकीय परामर्श, दवा विवरण एवं अस्पताल में उपचार का पूरा विवरण सुरक्षित रूप से ऑनलाइन संरक्षित रहता है। यह भी पढ़ें- आभा कार्ड से मरीजों का रिक...