स्वास्थ्य केंद्रों में लगे योग शिविर, स्वास्थ्यकर्मियों ने किया योगाभ्यास
बरेली, जून 22 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगासन और प्राणायाम कराया गया। साथ ही योग से जुड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सीएचसी फरीदपुर में आयोजित योग सत्र में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से तनाव कम होता है तथा कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। यूपीएचसी सीबीगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान डॉ. मधु गुप्ता के निर्देशन में योग दिवस मनाया गया। यह भी पढ़ें- योग दिवस :: झपहां स्थित सीआरपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.