चाईबासा, मई 20 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने खूंटपानी प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा विद्यालय में उपायुक्त ने परिसर, आउटडोर जिम, गार्डन, छात्रावास, कमरों की स्वच्छता, बेंच-डेस्क, छात्राओं की उपस्थिति और भोजन की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। किचन, स्टोर रूम और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई, सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यकता अनुसार खिड़कियों में मच्छररोधी जाली लगाने का निर्देश दिया。 यह भी पढ़ें- डीसी ने कस्तूरबा के छात्राओं से ली शैक्षणिक स्थिति की जानकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में अस्पताल...