जौनपुर, फरवरी 15 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखने के लिए रविवार को क्षेत्र के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. राजीव यादव ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। क्षेत्र के अड़ियार, कोचारी, कठवतिया और सरायडीह स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण व्यवस्था, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष, एएनएम सेंटर तथा साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों की संख्या, उपलब्ध दवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। डॉ. राजीव यादव ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण जनता को उनके क्षेत्र में ही बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.