स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन विभाग का मॉकड्रिल
जौनपुर, मई 9 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। अग्निशमन और आपात सेवा विभाग की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सतहरिया अनिल यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इवेक्युएशन ड्रिल और मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से भवन खाली कराने का अभ्यास कराया गया। अनिल यादव ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अलार्म बजाना चाहिए तथा नजदीकी एग्जिट का उपयोग करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल कर लोगों को किया जागरूक प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.