गढ़वा, मई 7 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। एलआरडीसी रवीश राज सिंह ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरबे और खरसोता उप स्वास्थ्य केंद्र(आयुष्मान आरोग्यम मंदिर) का औचक निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ कनक और रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ मौजूद थे। एलआरडीसी ने अस्पताल की व्यवस्था, ओपीडी रजिस्टर, ओपीडी रूम, प्रसव कक्ष, आसपास की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। वहीं खरसोता पहाड़ के समीप स्थित अस्पताल परिसर में पेड़ -पौधे देखकर उन्होंने तारीफ की। उसके बाद सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने दोनों स्वास्थ उप केंद्र में निरंतर मरीज की ठीक से इलाज में सहयोग करने, उन्हें समय पर दवा देने, उचित परामर्श देने व संबंधित रजिस्टर मेंटेन करने सहित अन्...