जहानाबाद, जून 9 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकुराबाद सहित सभी एडिशनल स्वास्थ्य केंद्रों पर राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 229 महिलाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत हुई जांचस्वास्थ्य जांच और सलाह उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि इस दौरान गर्भवती माता का प्रसव जांच, खून जांच व मुफ्त दवा दी गई तथा उन्हें कई प्रकार की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न गंभीर बीमारियों का लक्षण उनसे बचाव के उपाय त...