स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा योग शिविर, लोगों ने किया योग-प्राणायाम
बरेली, जून 14 -- स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा योग शिविर, लोगों ने किया योग-प्राणायाम बरेली। वरिष्ठ संवाददाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष योग शिविर आयोजित किए गए।
योग शिविर का आयोजन फरीदपुर, नवाबगंज, क्यारा, बहेड़ी समेत कई सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
योग क्रियाओं का अभ्यास योग प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.